मसौढ़ी के कांग्रेस नेता की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पटना | मसौढ़ी थाना इलाके के महादेवपुर गांव के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता मिंटू कुमार सिंह की हत्या का मुख्य अभियुक्त अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अविनाश को पुलिस ने पाली मोड़ के पास से एक देसी पिस्टल और 2 राउंड जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। 9 अप्रैल की रात को अविशान के घर पर ही पार्टी के बाद मिंटू की हत्या कर दी गई थी।