पटना सिटी | नगर निगम सिटी अंचल ने शुक्रवार को वार्ड 58 स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास से खटाल हटाया। इसके बाद वार्ड 62-66 में सिटी चौक मोड़ से लेकर चौक थाना होते हुए चमडोरिया मोड़ तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। सात अतिक्रमणकारियों से 1900 रुपए जुर्माना वसूला।