पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना साहिब नाट‌्योत्सव के पहले दिन नाटकों का मंचन

पटना साहिब नाट‌्योत्सव के पहले दिन नाटकों का मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | सांस्कृतिक संस्था मंडली की ओर से पटना साहिब नाट‌्योत्सव 2018 शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन का उद‌्घाटन मेयर सीता साहू, मुख्य अतिथि डाॅ. राजकुमार राजन व संजीव यादव ने किया। होली विजन की छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था लोकपंच की ओर से नाटक लड़की पढ़कर क्या करेगी और द संस्कृति आर्ट की ओर से मुंशी प्रेमचंद की कहानी मुक्तिधन की प्रस्तुति कलाकारों ने की। सचिव राकेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत व संयोजक राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर रंगकर्मी सुजीता गुप्ता, मनोज झा, ओंकार आनंद, कुमार प्रेमराज वर्मा, मोइन अख्तर, मो. वसी, जितेंद्र चतुर्वेदी, राजीव कुमार, अरुण, मिंटू राज आदि मौजूद रहे। बेटी पढ़ कर क्या करेगी नाटक के लेखक नीरू व निदेशक रोज सिंह हैं। जबकि कलाकारों में मनीष महिवाल, विनोद कुमार, नीतीश, उमाकांत, दूसरे नाटक की प्रस्तुति में आकाश, संतोष, लालजी प्रसाद, अविनाश, राजू, सूरज सिंह आदि शामिल हुए। नाटक वसुधा कुमारी के निर्देशन में प्रस्तुत हुआ।

खबरें और भी हैं...