पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपवास का क्या है कारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपवास का क्या है कारण
शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद का सत्र न चलने देने के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी सांसदों के उपवास कार्यक्रम पर तंज कसा है। विदेश गए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि डियर सर, आप व पार्टी के सभी लोग आज उपवास करने जा रहे हैं। क्या यह सच है? इसका कारण क्या हैं? कृपया हमें भी उजागर करें। मैं अभी विदेश दौरे पर हूं। अलग टाइम जोन रहने के कारण जानना चाहता हूं कि यदि मैं भी उपवास करना चाहूं तो किस समय से किस समय तक उपवास करूं?

इवान शेख ने लिखा कि एक बार एक छात्र अपनी कक्षा में फेल हो गया। किसी ने उसे कहा कि शिक्षक के खिलाफ हड़ताल पर बैठ जाओ। महेंद्र ने लिखा कि आप लालू जी के साथ जा रहे हैं, फिर आपको तो लगेगा ही गलत। विक्रम ने लिखा कि आप भी तो विपक्ष में ही हैं, आप अधिक चिंता न करें। एनआर आजाद ने लिखा कि यह सब ड्रामा नरेंद्र मोदी अपने दूसरे टर्म के लिए कर रहे हैं। लेकिन, आम लोगों को उनकी हकीकत का पता चल चुका है। योगेंद्र बुंदेला ने इस पर लिखा कि यह गत हो गई आपकी इस उम्र में। न माया मिली और न राम।

अभी तक टेंडर में ही फंसी है पांच शहरों में पानी पिलाने की योजना
पूर्णिया, कटिहार, बेतिया, सासाराम और डेहरी में अभी तक नहीं हुआ है टेंडर, अमृत योजना के तहत पहले चरण में 14 शहरों में शुरू होनी थी योजना

पटना|राज्य के पांच शहरों के लिए प्रस्तावित पेयजल योजना अभी तक टेंडरों में ही फंसी है। अमृत योजना के तहत पहले चरण में 14 शहरों के लिए जलापूर्ति योजना स्वीकृत की गई है। 2016 में शुरू हुई इस योजना का क्रियान्वयन काफी धीमा है। अभी भी पांच शहरों में यह योजना अभी टेंडर की प्रक्रिया में है, उसमें पूर्णिया और कटिहार नगर निगम के अलावा बेतिया, सासाराम और डेहरी नगर परिषद शामिल हैं। नगर विकास विभाग ने सभी निकायों में अगले तीस साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई है, जिसके तहत घर-घर पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में 14 शहरों का चयन किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना पर 1382 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार 646 और राज्य सरकार 735 करोड़ आवंटित किया है। पहले चरण में हाजीपुर, बक्सर, बेगूसराय, मुंगेर, आरा, बिहारशरीफ, दरभंगा, छपरा, जहानाबाद, बगहा, मोतिहारी, सीवान, औरंगाबाद और किशनगंज शामिल हैं।

बिहार की एक्सक्लूसिव खबरें
83 ें लेन की सड़क का निर्माण सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक किया जाएगा, प्रस्तावित बिहटा एयरपोर्ट तक जाने वाली गाड़ियों को मिलेगी जाम फ्री ट्रैफिक

पटना

शनिवार, 14 अप्रैल, 2018
14

खबरें और भी हैं...