बीपीएससी व बीएसएससी के परीक्षा शुल्क में सरकार ने किया संशोधन
पटना | राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा फीस में संशोधन कर दिया है। इन दोनों आयोगों द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाली सभी वर्गों की लड़कियों को पीटी के लिए 150 रुपए और मेन्स परीक्षा के लिए 200 रुपए शुल्क देना होगा। अभी तक सामान्य वर्ग की लड़कियों को पीटी में 600 और मेंस में 750 रुपए देने होते थे।