पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नवादा में 90 हजार रुपए रिश्वत लेते सर्किल इंस्पेक्टर गिरफ्तार

नवादा में 90 हजार रुपए रिश्वत लेते सर्किल इंस्पेक्टर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | अकबरपुर (नवादा)

निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अकबरपुर अंचल के फतेहपुर हल्का के राजस्व कर्मचारी और प्रखंड के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) रंजीत रविदास को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और पटना ले गई। फतेहपुर गांव के पृथ्वी सिंह ने 9 अप्रैल को निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि केवाला की जमाबंदी कायम करने के लिए राजस्व कर्मचारी एक लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। सत्यापन में शिकायत सही निकली। शुक्रवार को पटना से टीम नवादा पहुंची और आजाद मुहल्ला स्थित एक मकान से 90 हजार रुपए घूस लेते सीआई को दबोच लिया। जब्त नोट दो हजार रुपए के हैं। राजस्व कर्मचारी रंजीत कई साल से संजय साव के मकान में किराए पर निजी कार्यालय चला रहा था। निगरानी विभाग की कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

खबरें और भी हैं...