पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रेलवे के अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा जल्द

रेलवे के अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा जल्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब पूर्व मध्य रेल के कर्मियों को महंगे इलाज व महंगी जांच के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। आधुनिक इलाज से जुड़ी तमाम सुविधाएं पटना जंक्शन की करबिगहिया तरफ स्थित रेलवे के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जल्द उपलब्ध होगी। इस कड़ी में आेपन हार्ट सर्जरी, लिवर ट्रांसप्लांट आदि की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने शुक्रवार को हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर ओपन हार्ट सर्जरी यूनिट खोलने के लिए मेदांता व अन्य बड़े प्राइवेट अस्पतालों से बातचीत चल रही है।

इंडोस्कोपी मशीन और कोबास एनालाइजर का किया उद‌्घाटन
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोबास 600 बायो केमिकल एनालाइजर और इंडोस्कोपी मशीन का उद‌्घाटन किया। एनालाइजर मशीन से 268 तरह की खून की जांच हो सकेगी। इससे पहले उन्होंने पैथोलोजी, इमरजेंसी, ओपीडी, आईसीयू व आईसीसीयू, कैथ लैब व वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। पत्रकारों से कहा कि रेलवे का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल से किसी मायने में कम नहीं है। बहुत अच्छा है यह हॉस्पिटल। जो भी जरूरी जांच व इलाज की सुविधा फिलहाल नहीं है, उसे जल्द शुरू कराया जाएगा।

10 नंबर प्लेटफॉर्म पर मधुबनी पेटिंग की बारीकियां समझीं
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकलने के बाद अश्विनी लोहानी पटना जंक्शन के 10 नंबर प्लेटफॉर्म के बुकिंग काउंटर पहुंचे। सर्कुलेटिंग एरिया देखा, फिर बुकिंग काउंटर के पास दीवारों पर मधुबनी पेटिंग बना रही महिला कलाकार हीरा देवी से इस पेंटिंग की बारीकियां जानी। हीरा देवी की कला को सराहा। इस दौरान पूर्व मध्य रेल के जीएम एलसी त्रिवेदी, दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर समेत रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी उनके साथ थे। इसके बाद टावर वैगन से चेयरमैन राजेंद्र नगर टर्मिनल गए और वहां इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम, प्रीमियम पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

लिवर ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा
पटना जंक्शन के करबिगहिया साइड में रेलवे के सुपर सेंट्रल स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी, साथ में पूर्व मध्य रेल के जीएम एलसी त्रिवेदी, दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर व अन्य।

भारत में जापानी टेक्नोलॉजी पर 2022 तक चलेगी बुलेट ट्रेन
पटना | पहली बार पूर्व मध्य रेल के दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि भारत में 2022 तक बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। हमारी बुलेट ट्रेन जापानी टेक्नोलॉजी से बन रही है, क्योंकि जापान में बनी बुलेट ट्रेन दुर्घटना के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित है। फंडिंग की भी कोई कमी नहीं है। रेलवे पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी। इसके बाद 2023 तक देश के कुछ और रूटों पर भी बुलेट ट्रेन व हाईस्पीड ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

160 की स्पीड के लिए ट्रैक अपडेशन
ज्ञान भवन में उन्होंने कहा कि ट्रेनों के पुराने कोचों का निर्माण रोक दिया गया है। पांच हजार नए एलएचबी कोच का निर्माण हो रहा है। जैसे-जैसे ये कोच बनकर तैयार होंगे, पुराने कोचों की जगह इन्हें रिप्लेस किया जाएगा। एलएचबी कोचों की क्षमता 160 किमी प्रतिघंटा होगी। इसके लिए रेलवे ट्रैकों का अपग्रेडेशन हो रहा है।

अभी 65 फीसदी है ट्रेनों की पंक्चुएलिटी
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने नई दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों के इलाहाबाद के बाद लेट होने के सवाल पर कहा कि सेफ्टी फर्स्ट। इधर कुछ महीनों से पंक्चुएलिटी में थोड़ी कमी आई है। अभी 65 फीसदी है देश भर पंक्चुएलिटी। क्योंकि सेफ्टी सर्वोपरि है। इसके अलावा 2008 के बाद ट्रेनों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। एेसे में संरचना के विकास की बहुत आवश्यकता है। बैकलॉग है।

कहा- किसी भी प्राइवेट अस्पताल से कम नहीं है यह हॉस्पिटल, जल्द बढ़ेंगी जरूरी सुविधाएं
आर ब्लॉक-दीघा लाइन की जमीन पर फैसला जल्द
आर ब्लॉक-दीघा रेल लाइन की जमीन राज्य सरकार को सौंपने के सवाल पर चेयरमैन ने कहा कि इस योजना की सैद्धांतिक सहमति बन गई है। जमीन की कीमत को लेकर देर हो रही थी। अब उस जमीन का नया रेट रिवाइज कर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उसका परीक्षण कर रेलवे बोर्ड जल्द निर्णय लेगा।

खबरें और भी हैं...