पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आर्थिक हल युवाओं को बल योजना का डोर टू डोर सर्वे करेंगे शिक्षक

आर्थिक हल युवाओं को बल योजना का डोर टू डोर सर्वे करेंगे शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत बनी योजना आर्थिक हल युवाओं को बल योजना का अब शिक्षक अब डोर टू डोर सर्वे करेंगे। शिक्षक अपने आसपास के वैसे छात्र जो उनके स्कूल से पांच वर्षों में उत्तीर्ण हुए हों, उन्हें इस योजना के बारे में बताएंगे। उन्हें इस योजना के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। छात्र अगर इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते तो शिक्षकों को अपने सर्वे में यह भी बताना होगा। कि वह क्यों इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। डोर टू डोर सर्वे में शिक्षक छात्रों को इस योजना से मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी छात्रों को देंगे। यह योजना जिला निबंधन सह सह परामर्श केंद्र से संचालित हो रहा है। इसके अंतर्गत तीन योजनाएं हैं। इसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, कुशल युवा कार्यक्रम शामिल हैं। इन योजनाओं में 15 से लेकर 25 वर्ष के युवाओं को रखा गया है। डीपीओ डॉ. अशोक कुमार ने इस बावत जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना के सर्वे को लेकर एक या दो शिक्षकों को चयनित कर लें। हर शनिवार को रिपोर्ट जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जमा कर दें।

खबरें और भी हैं...