पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जलती सिगरेट फेंकने से थाने में चार गाड़ियां जलीं

जलती सिगरेट फेंकने से थाने में चार गाड़ियां जलीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| राजीवनगर थाने के कैंपस में जब्त कर लाई गईं तीन कारें और एक ट्रैक्टर धू-धूकर जल गया। जहां ये वाहन लगे थे, वहां सूखी घास थी। किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी, जिससे घास में आग लगने के बाद इन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर निकल गए। टायर फटने की आवाज से लोग सहम गए। तीन दमकल मौके पर पहुंचे तब तक चार वाहन पूरी तरह जल चुके थे। हालांकि वहां कई और वाहन थे जो बच गए। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि उनके योगदान देने से पहले से दो मारुति, एक सेंट्रो और एक ट्रैक्टर कैंपस में थे। रोहन से पहले के थानेदार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान ये वाहन नहीं जब्त किए गए थे। दोनाें ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ये वाहन किसके थे और किस मामले में जब्त किए गए थे।

खबरें और भी हैं...