परीक्षा देने वाराणसी जा रहे दो छात्रों की ट्रेन से गिरने से मौत
गुलजारबाग स्टेशन के कुम्हरार आरओबी के पास चलती ट्रेन से गिरने से परीक्षा देने बनारस जा रहे दो छात्रों की मौत शनिवार को हो गई। जीआरपी ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक-दूसरे को बचाने के क्रम में दोनों हादसे का शिकार हुए। गुलजारबाग स्टेशन से जब कोसी एक्सप्रेस खुली थी, उस वक्त बोगी में भीड़ काफी थी। काफी संख्या में लोग गेट पर भी खड़े थे। ट्रेन कुम्हरार आरओबी के पास जैसे ही पहुंची दरवाजे के पास खड़ा एक छात्र ट्रेन गिरने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा आगे बढ़ा। इस स्थिति में दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी पोस्ट प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चूना लाल (17 वर्ष, पिता-विजेंद्र यादव, पूर्णिया) व पीयूष कुमार (20 वर्ष, पिता-टूनटून यादव, मधेपुरा) के रूप में हुई है।