विवाहिता की हत्या के मामले में सास को जेल
पटना | कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड में विवाहिता अलका की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में उसकी सास कौशल्या देवी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। थानेदार रवि भूषण ने बताया कि उसके पति अजय कुमार सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 13 अप्रैल को अलका के भाई अशोक के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अशोक ने उसके पति अजय सहित कुल सात लोगों पर मामला दर्ज कराया था। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल की टीम ने भी जांच की। पुलिस की मानें तो प्रथमदृष्टया मामला दहेज हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।