ऊर्जा शुल्क को छोड़ शेष सभी सेवाओं पर 18% जीएसटी लेगी बिजली कंपनी
पटना | बिजली कंपनी ऊर्जा शुल्क को छोड़ शेष सभी सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लेगी। इसमें केंद्रीय माल एवं सेवाकर 9 प्रतिशत और राज्य माल एवं सेवा कर 9 प्रतिशत है। यानी, नए कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म लेने, नए कनेक्शन के लेबर चार्ज, मीटर टेस्टिंग फीस, डिस्कनेक्शन और री-कनेक्शन चार्ज, मीटर एक जगह से दूसरे जगह कराने पर लगने वाले चार्ज के अलावा मीटर रेंट पर हर माह 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। नए कनेक्शन का फॉर्म सोमवार से जमा होगा। आयोग के फैसले के अनुसार सॉफ्टवेयर में नई दर अपलोड करने के लिए 1 से 10 अप्रैल तक सर्वर बंद किया गया था। 11 अप्रैल से मीटर रीडिंग और बिलिंग का कार्य शुरू हुआ है। लेकिन, नए कनेक्शन लेने और कनेक्शन वापस करने के लिए अंतिम बिजली बिल बनाने का कार्य सोमवार से शुरू होगा।