पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आईजीआईएमएस में बेड तक पहुंचेगा ऑक्सीजन

आईजीआईएमएस में बेड तक पहुंचेगा ऑक्सीजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आईजीआईएमएस में 2500 बेडों की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिया है, जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सहूलियत हो सके। उन्होंने शनिवार को संस्थान में पांच सुविधाओं का उद‌्घाटन किया। इनमें 500 छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी भवन, कंप्यूटराइज्ड स्ट्रेलाइजेशन सिस्टम, गैस पाइपलाइन, न्यू डायग्नोस्टिक ब्लाक और स्किल लैब शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उपकरणों के लिए कंप्यूटराइज्ड स्ट्रेलाइजेशन की सुविधा बहाल हो गई है। स्किल लैब की सुविधा बहाल की गई है। यहां डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स आदि को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि इमरजेंसी में पांच मिनट के अंदर क्या किया जाना चाहिए जिससे मरीज की जान बचाई जा सके। इसके लिए यहां प्लास्टिक के मॉडल रखे गए हैं। उसके सहारे ट्रेनिंग दी जाएगी।

गैस पाइपलाइन की भी व्यवस्था हो गई है। अब ऑक्सीजन सप्लाई को मरीज के बेड तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास, डीन डॉ. एसके शाही, डॉ.बीपी सिंह, पीआरओ परवेज अहमद खान आदि मौजूद थे।

स्किल लैब में बेसिक सपोर्ट के बारे में मंत्री मंगल पांडेय को जानकारी देते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...