पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • डाकबंगला से गांधी मैदान तक छह बजे से नहीं चलेंगी गाड़ियां

डाकबंगला से गांधी मैदान तक छह बजे से नहीं चलेंगी गाड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी मैदान में रविवार को होने वाले दीन बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान स्थित चिल्ड्रन पार्क तक फ्रेजर रोड पर आम लोगों की गाड़ियां नहीं चलेंगी। यह मार्ग सम्मेलन में भाग लेने वाले वीवीआईपी लोगों व प्रशासनिक वाहनों के लिए सुरक्षित रहेगा। साथ ही भट्टाचार्या चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की ओर एक्जीबिशन रोड, न्यू डाकबंगला रोड से उत्तर एसपी वर्मा रोड, रामगुलाम चौक से दक्षिण जेपी गोलंबर तक, ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड से पश्चिम गांधी मैदान की ओर, अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम करगिल चौक की ओर, कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा तक बुद्धमार्ग से गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इन मार्गों से पासधारक व प्रशासनिक वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।

ऐसे जाएं नहीं होगी परेशानी
डाकबंगला चौराहा से पूरब सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर जाने की अनुमति होगी। पटना सिटी से अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना जंक्शन की ओर आने वाले वाहन गांधी चौक से भीखना पहाड़ी, बारीपथ, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर, नाला रोड, अप्सरा गोलंबर, सीडीए बिल्डिंग होकर पटना जंक्शन पहुंचेंगे। दानापुर से अशोक राजपथ की ओर जाने वाली गाड़ियां राजापुर पुल से बोरिंग रोड चौराहा, हड़ताली चौराहा, दारोगा राय पथ, आर ब्लॉक होकर पटना जंक्शन पहुंचेंगी।

यहां होगी पार्किंग
बड़ी गाड़ियों की पार्किंग मीठापुर बस स्टैंड से दीदारगंज, मीठापुर मजहरूल हक महाविद्यालय परिसर, वेटनरी कॉलेज परिसर ग्राउंड, गेट नंबर-93 घाट, फुलवारीशरीफ बी एमपी-1 बस डिपो, बीएन कॉलेज में होगी। छोटी गाड़ियां की पार्किंग हार्डिंग पार्क में गर्दनीबाग सड़क किनारे दोनों ओर, गर्दनीबाग थाने के दक्षिण, चितकोहरा पुल के दक्षिण छोर, मोइनुल हक स्टेडियम के अंदर, बांस घाट के अंदर, वीरचंद पटेल पथ के दोनों सर्विस लेन, मिलर हाईस्कूल मैदान के अंदर और बाहर, मल्टी लेवल पार्किंग, पटना कॉलेज व सायंस कॉलेज मैदान में होगी।

खबरें और भी हैं...