छात्र और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट
पटना |मिंटो हॉस्टल और लालबाग के युवकों के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की वजह पुरानी रंजिश है। मारपीट की यह घटना इलाहाबाद बैंक के पास हुई। इस वारदात में तनवीर समेत दो स्थानीय युवक चोटिल हो गए। अचानक मारपीट होने से वहां पर अफरातफरी मच गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घुसे चलाए। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया। इन दोनों गुटों के बीच मारपीट की यह कोई पहली वारदात नहीं है। पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है।