पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 20 अप्रैल तक चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

20 अप्रैल तक चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |अग्निसुरक्षा सप्ताह के पहले दिन राष्ट्रीय स्तर पर अग्निशमन के कार्यों के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कर्मियों को लोदीपुर फायर स्टेशन में श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता डीजी फायर सर्विस रविंद्र कुमार, डीआईजी र|मणि संजीव ने किया। वहीं सचिवालय फायर स्टेशन ने इको पार्क के पास से जागरूकता रैली निकाली और लोगों के बीच पंपलेट बांटा। स्टेशन के अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरु होकर यह कार्यक्रम 20 अप्रैल तक चलेगा। लोदीपुर फायर स्टेशन के पदाधिकारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा फायर ऑडिट, मॉक ड्रिल, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएगा। 16 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ बुद्ध स्मृति पार्क से करगिल चौक तक जाएगी।

खबरें और भी हैं...