जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर
राजधानी में शनिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। पटना एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अनुसूचित जाति और जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आयोजित जयंती समारोह में एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र सिंह लहौरिया, सीआईएसएफ कमांडेंट विशाल दूबे, अनुसूचित जाति विभाग बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन रोजालिया सरोजनी टोप्पो, यूनियन सचिव रंजन मुखर्जी, यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद आलम, इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधक रूपेश कुमार, डीजीएम संचार प्रवीर भौमिक और एजीएम मानव संसाधन सुशील कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की। बिहार उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आईएमए हॉल में जयंती मनाई गई। भाकपा, भाकपा माले, फारवर्ड ब्लॉक आदि के संयुक्त बैनर तले हाईकोर्ट स्थित अांबेडकर प्रतिमा से तारामंडल तक जुलूस निकाला गया। तारामंडल के पास आकर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता रामलाला सिंह, मनोज सिंह, अभ्युदय शर्मा ने की। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में समाजसेवी और पत्रकारों ने जयंती मनाई। अनुसूचित जाति जनजाति अधिवक्ता संघ और अनुसूचित जाति जनजाति अधिवक्ता जन कल्याण समिति की ओर से पटना हाईकोर्ट में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल थे। भारतीय मोमिन फ्रंट कार्यालय में आयोजित जयंती में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ महबूब आलम अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव शशीकांत सिंह उपस्थित थे। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित सुलभ भवन में धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस मौके पर रिटायर्ड आईएएस आईसी कुमार, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डाॅ बिंदेश्वरी पाठक उपस्थित थे। कृषि मंत्री सह राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम कुमार के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। डॉ लोहिया दर्शन संस्थान की ओर से गेट पब्लिक लाइब्रेरी में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा पटना महानगर ने दक्षिणी मंदिरी स्थित चीना कोठी के समीप जयंती मनाई। समारोह में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद डॉ. सीपी ठाकुर, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक संजीव चौरसिया, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष सह विधायक नितिन नवीन और पटना की मेयर सीता साहू शामिल हुए। अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। भाकपा, माकपा, भाकपा माले, एसयूसीआई, फारवर्ड ब्लॉक और आरएसपी के नेताओं व कार्यकर्ता ने पटना हाईकोर्ट के पास अांबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीपीओ तक मार्च किया। बाद में आयोजित सभा को भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा व भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, माकपा के मनोज कुमार चंद्रवंशी, रामलला, भाकपा माले के अभ्युदय संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती मनाई गई। अध्यक्षता पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न पासवान ने की। अांबेडकर जयंती पर भाजपा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से पटना हाईकोर्ट तक पदयात्रा की और फिर वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हम सेक्युलर के अध्यक्ष व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं व कार्यकर्ताओं से समर समाज के निर्माण की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल, बीएल वैश्यंत्री, विजय याद मौजूद थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही, सुनील सिंह, भरत त्रिपाठी, अशोक, मुरारी पांडे, इंद्रदेव दास, जयप्रकाश राय, प्रीतम सोमवंशी और अमित सरोगी शामिल थे।
बसपा द्वारा आयोजित जयंती समारोह में प्रदेश महासचिव शिव शंकर प्रसाद, नीलम सिन्हा, रविंद्र पासवान, महेश राम आदि मौजूद थे। सदाकत आश्रम में बाबा साहब की जयंती समारोह में कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि समतामूलक समाज के निर्माण में बाबा साहब की बड़ी भूमिका रही है। मौके पर सदानंद सिंह, मो. जावेद, अमिता भूषण, राजेश राम, राजेश कुमार, विनय वर्मा, भावना झा, नरेंद्र कुमार मौजूद थे।
पप्पू यादव ने दलित परिवारों के लिए लांच किया शिक्षा और स्वास्थ्य कार्ड
पटना|सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अांबेडकर जयंती पर दलित परिवारों के लिए शिक्षा कार्ड और स्वास्थ्य कार्ड लांच किया। पार्टी ने बाबा साहेब की 127वीं जयंती को शिक्षा, सम्मान और निर्माण दिवस के रूप में मनाया। लोहानीपुर के अांबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा कार्डधारी दलित छात्र को प्रतिमाह 1500 रुपए की मदद दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य कार्डधारी दलित को इलाज और दवा की रसीद के आधार पर प्रति व्यक्ति 1500 रुपए की सहायता दी जाएगी। उधर, जन अधिकार पार्टी (लो) और भीम आर्मी द्वारा आयोजित अांबेडकर न्याय मार्च में उन्होंने कहा कि पार्टी दलितों के संवैधानिक अधिकारों पर हमले का लगातार विरोध करेगी। मार्च में रघुपति प्रसाद सिंह, एजाज अहमद, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पपपू, विकास बॉक्सर मौजूद थे।
राज्यपाल व सीएम ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
पटना|राज्यपाल सत्यपाल मलिक व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराम अांबेडकर की जयंती पर पटना हाईकोर्ट के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर शनिवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राजकीय समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, नंदकिशोर कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह सेतु व छोटू सिंह सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन व देशभक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत किए।