रेडियो सर्जरी से अब हो रहा कैंसर का इलाज
पटना|रेडियो सर्जरी से अब कैंसर का इलाज होने लगा है। इससे उन जगहों के कैंसर का इलाज संभव होता है जहां सर्जरी संभव नहीं हो सकती है। यह कहना कोकिला बेन हॉस्पिटल और रिलायंस ग्रुप आफ हॉस्पिटल के नेशनल हेड डॉ.कौस्तुभ ताल पात्रा और सीएमसी वेल्लोर के डॉ. थामस राम का। ये सोसाइटी आफ अंकोलॉजी की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन सुकॉन-2018 को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का उद्घाटन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ. राजेंद्र भट्ट, मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. सोम शेखर, राजेंद्र सरकार और सुप्रिया चोपड़ा ने किया। डॉ. थॉमस राम ने बताया कि रेडिएशन तकनीक से ऐसे मामलों में सिटी स्कैन से ट्यूमर को ट्रैक कर फोकस्ड रेडिएशन के जरिये उपचार किया जाता है, ताकि शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान न पहुंचे। कोलकाता पियरलेस हॉस्पिटल की डॉ. मधु चंदा कर ने कहा कि कोलन कैंसर में टारगेटेड थेरेपी कारगर साबित हो रहा है। अपोलो हॉस्पिटल की डॉ. सपना नांगिया ने कहा कि स्तन कैंसर का इलाज नई तकनीक से करने पर कार्डियक साइड इफेक्ट कम हो गया है। ऑर्गनाइजिंग को-चेयरमैन डॉ. वी पी सिंह ने कहा कि आज मेडिकल क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी का क्रेज है, जिससे नई पीढ़ी अट्रेक्ट होती है।
सोसाइटी आॅफ अंकोलॉजी के सम्मेलन को संबोधित करतीं विशेषज्ञ।
सुकॉन-2018