संघर्ष का प्रतीक रहा है बाबा साहब का जीवन : रामकृपाल
दानापुर। भाजपा पटना ग्रामीण द्वारा शनिवार को बेली गार्डन हॉल में डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने बाबा साहब के जीवन को संघर्ष का प्रतिक बताया। उन्होंने कहा कि आज राजनैतिक दलों कि प्रतिबद्धता बाबा साहब के प्रति नहीं बल्कि उनके नाम के सहारे चुनाव में बेड़ा पार लगाने की है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के आदर्शों पर चल पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के गरीबों की चिंता सबसे ज्यादा हैं। वंचितों की चिंता और चिंतन के साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाएं देने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। पूर्व विधायक अनिल शर्मा, आशुतोष कुमार, अतुल कुमार, गुड्डू सिंह, विजय भोटी सहित अन्य मौजूद थे।