मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
पटना | बुद्धमार्ग के आशियाना प्लाजा स्थित सन्नी मोबाइल दुकान में शनिवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जल गया। दुकान दिनेश कुमार की है। वह करबिगहिया में रहता है। दिनेश ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे दुकान बंदकर घर गए थे। एक घंटा के बाद आग लगने की सूचना मिली। कोतवाली थानेदार ने बताया कि आग को फायर कर्मियों ने बुझा दिया। आग शाॅर्ट सर्किट होने से लगी थी। कितने का नुकसान हुआ दुकानदार ने लिखकर नहीं दिया है।