अवैध सिगरेट बिक्री रोकने के लिए करें छापेमारी
पटना | राजधानी में नकली व अवैध विदेशी सिगरेटों और सिगार की बिक्री जोरों पर है। धंधे में लिप्त माफिया टैक्स चोरी कर सरकार को सालाना करोड़ों की चपत लगा रहे हैं। इस बाबत द टोबैको इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एसएसपी मनु महाराज से लिखित शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पीरबहोर, एसकेपुरी, कोतवाली, पाटलिपुत्र, आलमगंज, पत्रकार नगर, जक्कनपुर, राजीवनगर, दानापुर और चौक थाने को छापेमारी का आदेश दिया है।