पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाइपास पर देर रात तक वाहनों की लगी रही कतार

बाइपास पर देर रात तक वाहनों की लगी रही कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| गांधी मैदान में दीन बचाओ-देश बचाओ कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद रविवार की देर रात तक बाइपास पर जाम लगा रहा। मीठापुर बस स्टैंड के पास से न्यू बाइपास तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पटना से बख्तियारपुर की ओर जाने वाले लेन में रात के नौ बजे तक वाहन रेंग रहे थे। वहीं मीठापुर बस स्टैंड में भी देर रात तक भीड़ जुटी रही। इधर दीघा सेतु और गांधी सेतु पर भी वाहनों का दबाव देखा गया। बाइपास के जाम होने के कारण पटना-बख्तियारपुर फोरलेन तक भीड़ की स्थिति देखी गई। कॉन्फ्रेंस शाम के 5 बजे खत्म हो गया था, लेकिन गांधी मैदान में इकट्ठी भीड़ को निकलने में दो घंटे लग गए। लगभग 7 बजे गांधी मैदान का इलाका खाली हो पाया। इधर डाकबंगला, आयकर गोलंबर, आर ब्लॉक, बेली रोड में भी शाम के बाद वाहनों की कतार लग गई थी।

खबरें और भी हैं...