पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पाटलिपुत्र स्टेशन की बिल्डिंग पर बनेगा सांची स्तूप का गुंबद, फ्रंट पर लगेगा अशोक स्तंभ

पाटलिपुत्र स्टेशन की बिल्डिंग पर बनेगा सांची स्तूप का गुंबद, फ्रंट पर लगेगा अशोक स्तंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटलिपुत्र स्टेशन का इस साल के अंत तक कायाकल्प हो जाएगा। अभी स्टेशन की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इसमें एक साथ शांति व शक्ति का समावेश दिखेगा। मेन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में सांची स्तूप के डिजाइन का गुंबद और खिड़कियां बुद्धकालीन शैली की होंगी। अशोक स्तंभ स्टेशन बिल्डिंग के फ्रंट पर लगेगा। टिकुली आर्ट व मधुबनी पेंटिंग से बिल्डिंग के बाहरी व भीतरी हिस्से को सजाया जाएगा। 19 करोड़ की लागत से स्टेशन के रिनोवेशन का काम चल रहा है। डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस साल के अंत तक मेन बिल्डिंग समेत कई प्रमुख कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। निचले तल्ले पर सर्विस यूनिट, कैफेटेरिया, टिकटघर, पूछताछ, वेटिंग हॉल समेत यात्रियों से जुड़ी अन्य सेवाएं होंगी। ऊपरी तल्ले पर ऑफिस और फर्स्ट क्लास वेटिंग लाउंज व रिटायरिंग रूम भी रहेगा।

19 करोड़ रुपए की लागत से संवर रहा स्टेशन, इस साल के अंततक पूरा होगा काम

मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में यात्रियों से जुड़ी सभी सुविधाएं होंगी।

बेली रोड से कनेक्ट करने वाली सड़क चौड़ी होगी।

सर्कुलेटिंग एरिया के विकास के साथ पार्किंग की सुविधा बढ़ाई जाएगी।

सर्कुलेटिंग एरिया में फूलों व लाइटिंग से चप्पा-चप्पा संवर जाएगा।

फुट ओवरब्रिज और एसकेलेटर लगने की जगह से पहले अाईआरसीटीसी का मल्टीस्टोरी फूड प्लाजा होगा।

एक लाइन बिछेगी और एक नया प्लेटफार्म व वासेबल एप्रन बनेगा।

एक और फुटओवरब्रिज बनेगा और डिजाइन ऐसा होगा कि पश्चिम तरफ की सड़क से कनेक्टिविटी हो।



मौजूदा फुटओवरब्रिज के सटे दो एस्केलेटर लगेंगे आैर प्लेटफार्म पर दो लिफ्ट लगेंगे।

पश्चिम तरफ ऊंची चहारदीवारी और प्लेटफार्म पर सुंदर टाइल्स और दिव्यांगों के लिए बेहतर रैंप।

हो रहे हैं येे काम

खबरें और भी हैं...