पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बेटे के नाम पर स्कूल खोलने के लिए दान में दी 32 कट्ठा जमीन

बेटे के नाम पर स्कूल खोलने के लिए दान में दी 32 कट्ठा जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंकड़बाग निवासी प्रतिभा ‌द्विवेदी चक बैरिया में अपनी 32 कट्ठा जमीन दान कर रही हैं। उनकी इच्छा है कि उस जमीन पर सरकारी स्कूल खुले, जिसका नाम उनके बेटे गौरव द्विवेदी के नाम पर हो। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय में स्कूल खोलने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि उनका इकलौता बेटा कोच्ची में पढ़ता था। वह तेज और होनहार था, लेकिन एक हादसे मे उसकी मौत हो गई। वह 28 साल का था। उनके पति ने भी मेडिकल की पढ़ाई की थी, लेकिन उनका भी देहांत काफी पहले हो गया था। इसके बाद उन्होंने सोचा कि वे अपनी संपत्ति में से जमीन देकर सरकारी स्कूल बनवाएंगी, ताकि समाज के बच्चों काे बढ़िया शिक्षा मिल सके। विभाग की ओर से दो लोगों ने जमीन का मुआयना भी किया है। उम्मीद है कि यह स्कूल जल्द ही प्रतिभा द्विवेदी की जमीन पर बन जाएगा। डीपीओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि महिला ने जमीन खरीदकर स्कूल खुलवाने के लिए कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है। जमीन के सारे कागजात कार्यालय को मिल जाने के बाद सरकार को इस सूचित किया जाएगा। यह एक प्रशंसनीय कार्य है, हम जल्द ही स्कूल खुलवाएंगे।

खबरें और भी हैं...