पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

39.5 पर तापमान, सताने लगी गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरज की तल्ख होती किरणें और गर्म पछुआ हवा के कारण राजधानी सहित प्रदेशभर में तेज गर्मी महसूस होने लगी है। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे है। पूर्वी बिहार में अभी बादल मौजूद हैं। लोकल थंडर स्टॉर्म के कारण बूंदाबांदी की भी संभावना है। पश्चिमी बंगाल से आ रही नमी के कारण पूर्वी बिहार में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की भी संभावना है।

कम हो रही आर्द्रता

पटना में आर्द्रता 20 से 30 फीसदी पर पहुंच चुकी है। इसी तरह गया के इलाकों में भी तेज पछुआ हवा गर्मी बढ़ा रही है। हवा में नमी खत्म हो जाने के कारण अभी लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होने की संभावना खत्म हो गई है। बिहार के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य इलाकों में अब झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...