पटना हाईस्कूल के प्राचार्य की सुपौल में सड़क हादसे में मौत
पटना हाईस्कूल के प्राचार्य डाॅ. रामचंद्र चौधरी का रविवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में निधन हो गया। वे सुपौल में बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। रामचंद्र अपने एक साथी के साथ सुपौल बाजार से रात के लगभग आठ बजे गुजर रहे थे तभी सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे रामचंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच भेज दिया गया था जहां डॉक्टरों ने रात में उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचंद्र संस्कृत के प्रख्यात शिक्षक थे। उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।