युवक की हत्या में पांच नामजद, दो गिरफ्तार
पटना सिटी|युवक सुधीर की हत्या में पांच लोगों को पुलिस ने प|ी नीता देवी के बयान पर आरोपित बनाया है। खाजेकलां थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। रविवार को खाजेकलां थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपित फेंकू व गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प|ी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना के पीछे रुपए लेन-देन का विवाद सामने आया है। गिरफ्तार फेंकू के घर सुधीर का आना-जाना लगा रहता था। शुक्रवार की रात सुई की मस्जिद के पास उसे घेर कर गोलियों से भूनकर मौत के घाट अपराधियों ने उतार दिया था।