गया समेत 7 शहरों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्माण के लिए अब नक्शा जरूरी
आरा, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर, राजगीर, गया, बोधगया और सहरसा प्लानिंग एरिया (आयोजना क्षेत्र) में शामिल गांवों में भी निर्माण के लिए नक्शा पास कराना होगा। नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर पंचायत के दायरे में आने वाले इलाकों में भी आवासीय और व्यावसायिक निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य कर दिया है।
आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को नक्शा पास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जांच के बाद आवासीय और व्यावसायिक निर्माण को मंजूरी देंगे। विभाग ने यह आदेश प्लानिंग एरिया में हो रहे बेतरतीब निर्माण को रोकने के लिए दिया है। अभी सात शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। ये पांच शहर तेजी से बढ़ रहे हैं। सात शहरों में तीन गया, सहरसा और मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय मुख्यालय हैं, जबकि आरा और बिहारशरीफ को नगर निगम का दर्जा प्राप्त है। बोधगया और राजगीर पर्यटकों के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर हैं। इन शहरों की अगले 20 वर्ष की जरूरतों के हिसाब से मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। राजधानी पटना का मास्टर प्लान अस्तित्व में आ चुका है, जबकि ऐतिहासिक महत्व के अन्य दो शहरों बोधगया और राजगीर के आयोजना क्षेत्र को मंजूरी दी जा चुकी है। अन्य शहरों के आयोजना क्षेत्र के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
आयोजना क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पास करेंगे नक्शा
सहरसा
4,61,052 कुल जनसंख्या 294.19 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
बिहारशरीफ
3,85,295 कुल जनसंख्या 58.23 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
मुजफ्फरपुर
8,88,634 कुल जनसंख्या
265.71 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
राजगीर
2,91,681
कुल जनसंख्या
शहरी क्षेत्र 35.89 वर्गकिमी
ग्रामीण क्षेत्र 258.30 वर्गकिमी
शहरी प्रशासनिक इकाई नगर परिषद
सत्तर कटैया अंचल 21 राजस्व ग्राम
कहरा अंचल 34 राजस्व ग्राम
सौर बाजार अंचल 24 राजस्व ग्राम
शहरी क्षेत्र 20.32 वर्गकिमी
ग्रामीण क्षेत्र 37.91 वर्गकिमी
शहरी प्रशासनिक इकाई नगर निगम
बिहार अंचल 19 राजस्व ग्राम
नूरसराय अंचल 7 राजस्व ग्राम
रहुई अंचल 11 राजस्व ग्राम
शहरी क्षेत्र 47.08 वर्गकिमी
ग्रामीण क्षेत्र 218.63 वर्गकिमी
शहरी प्रशासनिक इकाई नगर निगम
मुशहरी अंचल 115 राजस्व ग्राम
कांटी अंचल 43 राजस्व ग्राम
मड़वन अंचल 23 राजस्व ग्राम
कुड़हनी अंचल 18 राजस्व ग्राम
बोचहा अंचल 10 राजस्व ग्राम
मीनापुर अंचल 7 राजस्व ग्राम
517 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
शहरी क्षेत्र 72.70 वर्ग किमी
ग्रामीण क्षेत्र 444.30 वर्ग किमी
शहरी प्रशासनिक इकाई राजगीर व सिलाव
राजगीर अंचल 50 राजस्व ग्राम
गिरियक अंचल 49 राजस्व ग्राम
सिलाव अंचल 44 राजस्व ग्राम
कतरीसराय अंचल 14 राजस्व ग्राम
आरा
4,71,452 कुल जनसंख्या 174.62 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
बोधगया
38,43914 कुल जनसंख्या 83.75 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
गया
7,79,078 कुल जनसंख्या
308.31 वर्गकिमी कुल क्षेत्रफल
शहरी क्षेत्र 36.19 वर्गकिमी
ग्रामीण क्षेत्र 138.43 वर्गकिमी
शहरी प्रशासनिक इकाई नगर निगम
आरा अंचल 34 राजस्व ग्राम
कोईलवर अंचल 17 राजस्व ग्राम
उदवंत नगर अंचल 17 राजस्व ग्राम
शहरी क्षेत्र 20.20 वर्ग किमी
ग्रामीण क्षेत्र 63.55 वर्ग किमी
शहरी प्रशासनिक इकाई : बोधगया नगर पंचायत
बोधगया अंचल 30 राजस्व ग्राम
गया अंचल 3 राजस्व ग्राम
शहरी क्षेत्र 50.17 वर्गकिमी
ग्रामीण क्षेत्र 258.14 वर्गकिमी
शहरी प्रशासनिक इकाई गया नगर निगम
गया अंचल 77 राजस्व ग्राम
बेलागंज अंचल 8 राजस्व ग्राम
मानपुर अंचल 49 राजस्व ग्राम
बोधगया अंचल 24 राजस्व ग्राम
परैया अंचल 4 राजस्व ग्राम
प्लानिंग एरिया
मास्टर प्लान में शामिल इलाके प्लानिंग एरिया या आयोजना क्षेत्र में आते हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके शामिल हैं।