दरभंगा : बिरौल में 2 बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत
बिरौल| गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत बरगांव ओपी के कोठराम सड़क पर रविवार की रात 9 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। गम्भीर रूप से जख्मी दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बिरौल निवासी व पघारी मध्य विद्यालय के शिक्षक रंजीत झा पटना के किसी कॉलेज के प्रोफेसर के साथ बिरौल आ रहे थे। सहरसा जिला के नवहट्टा थाना अंतर्गत चंपापुर निवासी प्रभु यादव का 23 वर्षीय पुत्र मिथलेश यादव नवविवाहिता प|ी को लेकर कोठराम चौक आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।