तेजस्वी ने सीएम और रामविलास को खुली बहस के लिए दी चुनौती
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आरक्षण पर खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है। कहा- बहस में मालूम पड़ जाएगा कि कैसे और किस तरीके से उनकी मदद से भाजपा वंचितों का आरक्षण समाप्त कर रही है। मोदी सरकार ने विश्वविद्यालयों में बैकडोर से आरक्षण खत्म कर दिया है। एयर इंडिया बेच दिया गया है, जिससे वहां का भी आरक्षण समाप्त हो गया है।
उन्होंने दीन बचाओ, देश बचाओ काॅन्फ्रेंस की कामयाबी के लिए इमारत-ए-शरिया और उनके पदाधिकारियों को मुबारकवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इमारत के अधिकारियों से मिलकर सफल आयोजन के लिए हमने विचार-विमर्श किया था।। राजद की ओर से आयोजन की सफलता के लिए हर तरह के सहयोग का प्रस्ताव भी दिया था। कॉन्फ्रेंस में मांगी गई दुआओं को खुदा कबूल करे और हम भारतवासियों के बीच मेल-जोल और विश्वास का अटूट रिश्ता बना रहे। देश पर संकट के बादल छाए हुए हैं। सांप्रदायिक एवं फासिस्ट शक्ति देश की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है। ऐसे समय में संविधान से खिलवाड़ करने वालों को कामयाब नहीं होने देना है।
दीन बचाओ, देश बचाओ काॅन्फ्रेंस की सफलता के लिए इमारत-ए-शरिया को दी बधाई