महिलाओं को दिया स्वावलंबी बनने का प्रशिक्षण
पटना | श्री सच्चा कला केंद्र की ओर से रविवार को बोरिंग कैनाल रोड में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को डिटर्जेंट पाउडर बनाना सिखाया गया। मौके पर प्रशिक्षित महिलाओं को समाजसेविका अमृता भूषण राठौर ने प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सच्चा कला केंद्र की सचिव जनक किशोरी ने की। इस मौके पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अंशु शर्मा, अनिता साहा, माधवी सिन्हा, निधि कुमारी, कंचन, दीपिका चतुर्वेदी, रीना सिंह, सौम्या शर्मा, कविता, रश्मि, रूबि, श्रेया आदि महिलाएं उपस्थित थीं।