कार्यकारिणी में 160 उद्यमियों ने लिया भाग
पटना | अग्रसेन भवन में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें देशभर के करीब 160 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। एनएसआईसी के सौजन्य से लघु उद्योग प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। उन्होंने एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की और उद्यमियों की समस्याओं पर भी गौर किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्त, गोविंद लेले, एमएम सिन्हा, एसके वर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, श्याम सुंदर भीमसरिया, भरत अग्रवाल, अजय शर्मा, सुमन शेखर आदि मौजूद थे।