जीवनशैली बदलें तो बीमारियों से बचेंगे
पटना | पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से रविवार को हेल्थ कैंप व लाइफ स्टाइल मोटिवेशनल नो योर हर्ट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पीकर मिलन सिन्हा ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं, तो कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। 10 से 14 साल की अवस्था में बच्चों को लाइफस्टाइल के बारे में बताना चाहिए। इससे हृदय रोग की संभावना कम होती है। पारस एचएमआरआई कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. अजय सिन्हा ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव लाएं। बेहतर जीवनशैली को अपनाना है। किसी भी स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के समस्याओं का समाधान होना चाहिए। खुद की घुटन और दूसरों से जलन भी हृदय रोग को आमंत्रण देता है। इसलिए अपने एटीट्यूड में भी बदलाव करें। इस कार्यक्रम में डॉ. एए हई, एमएलसी डॉ. रणवीर नंदन, एमएलए संजीव चौरसिया, फैज अकरम आदि मौजूद थे।