वैदिक गणित प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी 17 अप्रैल को किए जाएंगे पुरस्कृत
पटना | ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्था की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए वैदिक गणित प्रतियोगिता हुई। ज्योतिषाचार्य गणितज्ञ डॉ. राजनाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों को देवनागरी अंक लिखने व प्राचीन गणित के बहुत से विषयों की जानकारी नहीं रहने के कारण ज्ञानाभाव हो रहा है। हमारी भारतीय लिपियां विलुप्त होते जा रही हैं। प्रतियोगिता में आयुषी झा, शिव शंकर झा, आर्या भार्गव, आर्यन झा, तमन्ना सिंह, अरूल शर्मा, अर्घया शर्मा अव्वल रहे। इन्हें 17 अप्रैल को आईएमए हाॅल में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्षता डाॅ. विभूति नाथ झा ने की। मौके पर सहायक निदेशक निफ्ट प्रभात कुमार झा के अलावा पंकज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, अनुला सिंह, नीलू कुमारी, राघवनाथ्तिनाथ झा, केशव कुमार झा, डाॅ. मनोज कुमार, राम सेवक चौधरी आदि उपस्थित थे।