पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • डाकघर के खाताधारक निकाल सकेंगे 25 हजार तक कैश

डाकघर के खाताधारक निकाल सकेंगे 25 हजार तक कैश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकघर खाताधारक देश-प्रदेश के किसी भी डाकघर से 25 हजार रुपया तक कैश निकाल सकते हैं। खाताधारक जिस डाकघर में अपना खाता खुलवा चुके हैं, उस डाकघर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी डाकघर से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए खाताधारक के पास डाकघर का चेक या पासबुक होना चाहिए। यह सुविधा राज्य के किसी भी डाकघरों में मिलेगी। डाकघर को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। पटना सहित प्रदेश में करीब 1078 डाकघर हैं। इसमें करीब 946 डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ा जा चुका है। इस साल दिसंबर तक करीब 132 डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ा जाएगा। बिहार डाक सर्किल इस पर तेजी से काम कर रहा है। डाक सर्किल के एक अधिकारी ने बताया ग्राहकों के लिए सुविधा तेजी से बढ़ाई जा रही है। बैंक की तरह पोस्टऑफिस में भी ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। कोर बैंकिंग से जुड़े किसी भी डाकघर में पैसा जमा और निकासी कर सकते हैं। जीपीओ, बांकीपुर, कंकड़बाग, अनीसाबाद सहित अन्य डाकघरों में सुविधा होगी।

कोर बैंकिंग सेवा शुरू

डाकघर खाताधारक देश-प्रदेश के किसी डाकघर से 25 हजार तक की राशि निकाल सकते हैं। खाताधारक के पास चेक या पासबुक होना चाहिए। प्रदेश के करीब सभी डाकघर कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ दिया गया है। किसी भी डाकघर से जमा या निकासी कर सकते हैं। -अनिल कुमार, सहायक डाक अधीक्षक

खबरें और भी हैं...