नंदकिशोर ने कहा- केंद्र सरकार के ‘ग्राम स्वराज्य अभियान’ से विपक्ष की उड़ी नींद
पटना|पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराम अांबेडकर की 127वीं जयंती पर भारत सरकार के 14 अप्रैल से शुरू हुए ‘ग्राम स्वराज्य अभियान’ ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। बेचैन आत्मा की तरह भटक रही कांग्रेस ठौर की तलाश में है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल आज तक बाबा साहेब का नाम सिर्फ वोटबैंक के रूप में भुनाते रहे। भाजपा और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी दलों की इस वर्ग को लुभाने वाली दुकानदारी बंद हो रही है। मुद्दाविहीन विपक्ष अब आरक्षण के सवाल पर समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें उसे विफलता ही हाथ लगेगी, क्योंकि भारत सरकार आरक्षण के पक्ष में कठोर निर्णय के साथ खड़ी है।