पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रालोसपा का राजभवन मार्च आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|रालोसपा अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा से बदसलूकी के विरोध में पार्टी नेता व कार्यकर्ता सोमवार को राजभवन मार्च करेंगे। पार्टी के प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया था, उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसलिए उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच हो। जेपी गोलंबर से राजभवन तक आक्रोश मार्च जाएगा। मीडिया प्रभारी भोला शर्मा ने कहा कि आक्रोश मार्च में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...