पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनीति सिर्फ टिकट के लिए नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|विधान परिषद चुनाव में टिकट कटने के बाद प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राजनीति टिकट के लिए नहीं की जाती। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले के साथ हैं। पार्टी में काम करते रहेंगे। पार्टी से कोई शिकायत ही नहीं तो नाराजगी का सवाल कहां है? इसके पहले संजय सिंह को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने आवास पर बुलाया तथा आगे उनके लिए और अवसर होने की बात कही। बाद में संजय सिंह ने इस मामले में और कुछ कहने से इंकार कर दिया। कहा- वे अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। संजय सिंह से मंत्री जय कुमार सिंह, श्याम रजक व मंजीत सिंह ने भी बात की।

खबरें और भी हैं...