मुस्लिम रैली को दीन से जोड़ना गलत
पटना|भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शम्शी ने कहा कि दुनिया के अन्य मुस्लिम देशों से ज्यादा भारत में मुसलमान सुरक्षित हैं। भारत से गए हुए मुसलमान आज भी पाकिस्तान में मोजाहिर कहला रहे हैं। पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी में 10 फीसदी की कमी आई है और 50 फीसदी मोजाहिर मुसलमानों की पाकिस्तान में हालात दयनीय है। कहा- केंद्र सरकार सबका साथ, सबके विकास पर विश्वास करती है। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। इस मसले पर देश की मुस्लिम महिलाएं खुद आगे आई हैं।