सत्ता के लिए समाज को तोड़ रही कांग्रेस : राजीव
पटना|भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है। इसके लिए उसे समाज को तोड़ने में भी हिचक या परहेज नहीं है। आजादी के बाद जाति और धर्म की राजनीति को दरकिनार कर सरदार पटेल ने देश के 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। पर, आज कांग्रेस फिर से जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश कर रही है। सत्ता सुख के लिए देश तोड़ने पर आमादा कांग्रेस आज चुन-चुन के विभाजनकारी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती कर रही है।