सफल छात्र-छात्राएं 21 को होंगे पुरस्कृत
पटना| बिहार संस्कृत संजीवन समाज के महासचिव डाॅ. मुकेश कुमार ओझा के नेतृत्व में फिरोज गांधी महाविद्यालय में शांति देवी स्मृति संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें इंटर स्तरीय महाविद्यालय एवं कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सफल छात्र-छात्राओं को 21 अप्रैल को शांति देवी की पुण्यतिथि पर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर सुशील कुमार, डाॅ. राम नारायण सिंह, डॉ. मिथिलेश झा, शैलेन्द्र कुमार ओझा, प्रत्यूष, शुभम मौजूद थे।