पारा मेडिकल के विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा
पटना सिटी| लोक स्वास्थ्य संस्थान के पारा मेडिकल के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर चार वर्ष व छह माह इंटर्नशिप के नए सिलेबस को आर्यभट्ट ज्ञान विवि द्वारा जल्द निष्पादित कर वेबसाइट पर अपलोड कराने की मांग की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने कहा कि नए सिलेबस पर विवि ने ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।