डाकघर... 16 से 20 अप्रैल तक खरीद सकते हैं गोल्ड बांड
पटना | पटना जीपीओ सहित सभी डाकघरों में 16 से 20 अप्रैल तक गोल्ड बांड की खरीदारी कर सकते हैं। 1 ग्राम गोल्ड बांड की कीमत 3114 रुपए है। इसकी पूर्णता अवधि 8 साल है। इस अवधि के पहले राशि वापस लेने के लिए निवेशक को कम से कम 5 साल का समय पूरा करना होगा। शेष समय का ब्याज घटाकर निवेश की राशि वापस दी जाएगी। ग्राहक अधिकतम 500 ग्राम तक खरीद सकते हैं। निवेश करने वालों को मई में डाकघर की ओर से गोल्ड बांड का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।