पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गांधी सेतु पर ट्रक खराब, पीपापुल एनएच भी जाम

गांधी सेतु पर ट्रक खराब, पीपापुल-एनएच भी जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी |महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार की शाम एक ट्रक के खराब होने से जाम भीषण जाम लग गया। परिणाम यह हुआ कि पीपा पुल पर बड़ी संख्या में वाहन अा गए, जिससे उस पर भी जाम लग गया। गायघाट के आगे आंबेडकर गोलंबर, अगमकुआं आरओबी तक वाहनों की कतार शाम सात बजे से लग गई। ट्रैफिक के साथ आलमगंज थाना की पुलिस भी वाहनों को नियंत्रित करने में जुटी। उसके बाद रात करीब नौ बजे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हुआ। इधर, अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा से लेकर मारूफगंज मोड़ तक दिन के 12 बजे से लेकर दो बजे तक भीषण जाम लगा। छोटे वाहन गलियों के रास्ते निकलने लगे। इस स्थिति में गलियों में पैदल चलना दुश्वार हो गया। जीरो माइल के पास भी ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।

खबरें और भी हैं...