दुष्कर्म के दोषी भाजपा नेताओं को मिले फांसी
पटना|आम आदमी पार्टी ने देश में लगातार बढ़े रहे बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग है। आप नेताओं ने पटना में उन्नाव और कठुआ की बलात्कार की घटनाओं में शामिल भाजपा नेताओं को फांसी की सजा देने के लिए धरना-प्रदर्शन दिया। मौके पर मनोज कुमार, रंजीत कृष्ण, बबलू कुमार, जितेंद्र सिन्हा, मृणाल कुमार, सुनील अग्रवाल, मुश्ताक राहत, प्रेम रंजन यादव, सौरभ शर्मा, विनय यादव, विद्या भूषण शर्मा, विकास झा, उमा दफ्तुआर, रवि भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।