पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैश की कमी से जूझ रही जनता : सदानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के अकुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण प्रदेश की जनता कैश की कमी से जूझ रही है। लगन और खेती के मौसम में आम लोगों को बैंकों से पैसा ही नहीं मिल रहा है। एक आंकड़े के अनुसार बिहार-झारखंड में एसबीआई के 110 करेंसी चेस्ट की क्षमता 12 हजार करोड़ रुपए की है, जबकि उपलब्धता मात्र ढाई हजार करोड़ रुपए है। इस कारण बैंकों की शाखाओं और एटीएम में करेंसी सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका असर आम जनता पर पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...