राजीव रंजन बोले- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए माफी मांगें राहुल गांधी
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि कोर्ट द्वारा स्वामी असीमानंद को निर्दोष बताने से कांग्रेस की तुष्टिकरण की पोल खुल गई। साबित हुआ कि कांग्रेस ने कैसे हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश की थी? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए देश की जनता से माफी मांगें। राजीव रंजन के अनुसार, कांग्रेस कभी देश के बहुसंख्यक समाज की हितैषी नहीं रही है, उल्टे उनको बदनाम करती रही। हिंदुओं को आतंकवादी साबित करने में पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के शिगूफे की धज्जियां उड़ गई है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी- ‘देश को राजनीति से ऊपर समझें। देश की कीमत पर राजनीति न करें।’