पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मुजफ्फरपुर ड्रेनेज व पूर्णिया जलापूर्ति योजना को हरी झंडी

मुजफ्फरपुर ड्रेनेज व पूर्णिया जलापूर्ति योजना को हरी झंडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने पूर्णिया जलापूर्ति योजना और मुजफ्फरपुर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना को मंजूरी दे दी है। अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजना के तहत राज्य स्तरीय उच्च शक्ति प्राप्त समिति ने दोनों योजनाओं को मंजूरी दी है। पूर्णिया जलापूर्ति योजना के दूसरे चरण में 20 हजार से ज्यादा घरों तक पाइप लाइन के जरिए पेयजल पहुंचाया जाएगा। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के जरिए जलजमाव से जूझ रहे मुजफ्फरपुर से पानी निकासी का व्यवस्था की जाएगी।

पूर्णिया जलापूर्ति योजना फेज- 2 : इस योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा घरों को कनेक्शन दिया जाना है। परियोजना में 13 ट्यूबवेल गाड़े जाएंगे। करीब पांच हजार किमी के आठ वाटर टैंक का निर्माण होना है। साथ 15.5 किमी का पाइपलाइन बिछाया जाना है। इस योजना में कुल 93.71 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस योजना का क्रियान्वयन अगले 30 साल की जरूरतों के हिसाब से किया जा रहा है।

22.40 किमी नाला का कराया जाएगा निर्माण

मुजफ्फरपुर को जलजमाव से मुक्त करने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इस योजना पर 158.41 करोड़ की लागत आएगी। इस योजना के तहत 22.40 किमी नाला का निर्माण कराया जाएगा, जिसके जरिए 38,868 घरों की नालियों को जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...