तेजस्वी ने पूछा- नए नोट सर्कुलेशन से गायब क्यों
पटना| नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- नोटबंदी घोटाले का असर इतना व्यापक है कि बैंकों ने हाथ खड़े कर रखे हैं। बिहार में कई दिनों से अधिकतर एटीएम बिल्कुल खाली हैं। लोगों के सामने गंभीर संकट है। जमा पैसा भी बैंक जरूरत के हिसाब से लोगों को नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पूछा- नए नोट सर्कुलेशन से क्यों गायब हैं।