पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रतिष्ठा बचाने के लिए सीबीआई ने की चार्जशीट

प्रतिष्ठा बचाने के लिए सीबीआई ने की चार्जशीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने रेल टेंडर घोटाले में चार्जशीट होने के बाद कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने की मजबूरी में सीबीआई ने राबड़ी जी और तेजस्वी के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया है। अदालत में यह आधारविहीन मामला हवा की तरह उड़ जाएगा। हम इस तात्कालिक संकट का मुकाबला करेंगे और हमारा संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली में मीडिया में यह बात सामने आई थी कि सीबीआई के लीगल सेल ने उसे इस मामले में एफआईआर दायर नहीं करने की सलाह दी थी, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले थे। अब अगर सीबीआई चार्जशीट दायर नहीं करती तो न सिर्फ उसका चेहरा काला होता, बल्कि सीएम सहित केंद्र सरकार की कलई भी खुल जाती।

खबरें और भी हैं...